सविधान दिवस पर विधिक साक्षरता व काउंसलिंग शिविर लिया आयोजित
सवाई माधोपुर। खंडार में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति खंडार के तत्वावधान में राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खंडार में संविधान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं डोर स्टेप काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पैनल अधिवक्ता हरिलाल बैरवा, रमेश तेतरिया एवं पीएलवी दिनेश कुमार बैरवा ने उपस्थित छात्राओं को भारतीय संविधान में नागरिकों के लिए मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी साथ ही दिनांक 09/12/2023 को आयोजित होने वाली इस वर्ष की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुए न्यायालयों में विचाराधीन सिविल, फौजदारी, दीवानी, परिवारिक, मोटर दुर्घटना सहित अन्य राजीनामे योग्य प्रकरणों में राजीनामा करने के संबंध में जानकारी दी गई इस मौके पर उपस्थित सभी को संविधान की प्रस्तावना का बाचन करवाया गया इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ व छात्राएं व अभिभावक गण उपस्थित रहें