Dark Mode
राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

बालोतरा।। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में स्थानीय विद्यालय राजकीय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल बालोतरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा एवं स्थानीय विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस दिवस पर स्थानीय विद्यालय में केरियर काउंसलिंग एवं परामर्श हेतु स्थानीय विज्ञान संकाय प्रभारी दिनेश कुमार एवं प्रेम जोगसन द्वारा विज्ञान संबंधी, कला संकाय के प्रभारी जितेन्द्र जोगसन एवम् वाणिज्य संकाय नारणाराम चौधरी एवं लक्ष्मणदास के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर एवम् प्रदर्शनी के माध्यम से तीन बूथ बनाकर मार्गदर्शन दिया गया। इन बूथों का सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सिद्धार्थ दीप एवम् एसडीएमसी सदस्य गनी मोहम्मद सुमरो, दत्ता राम खारवाल, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार सोनगरा द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर गनी मोहम्मद सुमरो ने लघु उद्योग के माध्यम से केरियर निर्माण के बारे में विस्तार से बताया। राष्ट्रपति अवॉर्ड प्राप्त दत्ता राम खारवाल द्वारा पचपदरा (बालोतरा) में रिफाइनरी में केरियर के अवसरों के बारे में जानकारी दी तथा वरिष्ठ व्याख्याता प्रेम जोगसन ने 12वीं कक्षा उतीर्ण करने के पश्चात् अलग-अलग विकल्पों में से बेहतर केरियर को कैसे चुना जाए के बारे में उद्बोधन दिया। प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ दीप द्वारा विधि क्षेत्र में केरियर निर्माण की अपार संभावनाओं से विद्यार्थिगण को अवगत कराते हुए 12वीं कक्षा के पश्चात् विधि क्षेत्र को युवा वर्ग द्वारा भावी केरियर के रूप में चुनने व उसमें शीर्ष पदों पर आसीन होने एवं विधि क्षेत्र में युवावर्ग की बढ़ती आकांक्षाओं को कैसे मूर्त रूप प्रदान किया जावें। इससे संबंधित विद्यार्थीगण की जिज्ञासाओं को सरल संवाद द्वारा समझाया गया। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को बिना किसी स्वार्थ के केरियर का चुनाव स्वेच्छा से एवम् रुचि के अनुसार करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिसमें लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवम् विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम अर्पणा दवे, सीमा रानी काजी, नीलम शर्मा, गोपाल, भंवरा राम, दुर्गाराम, नारणाराम चौधरी, दिनेश कुमार, आमीन नागरा इत्यादि के द्वारा सम्पन्न कराए गये। एनएसएस एवम् एनसीसी के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर रामलाल चौहान एवं शैतान सिंह के नेतृत्व में दिया गया। कार्यक्रम का संचालन बंशीलाल राठौड़ एवम् शैतान सिंह द्वारा किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!