Dark Mode
विधान सभा अध्यक्ष ने किया ई-क्रूज का शुभारंभ

विधान सभा अध्यक्ष ने किया ई-क्रूज का शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर जिले की आना सागर झील में संचालित होने वाले देश के पहले ई-क्रूज का शुभारम्भ किया। देवनानी ने कहा कि देश के पहले प्रदूषण रहित ई-क्रूज के संचालन से अजमेर के पर्यटन को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, अजमेर नगर निगम महापौर ब्रजलता हाड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने किया 1.10 करोड़ रूपए के सड़क विकास कार्यों का शिलान्यास -
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि दीपावली से पूर्व अजमेर शहर की अधिकांश सड़कों को सुधार लिया जाएगा। बारिश के कारण आगरा गेट से अग्रसेन सर्किल एवं बजरंग गढ़ से अग्रसेन सर्किल की सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा था। करीब 1.10 करोड़ रूपए की लागत से इन दोनों सड़कों को सुधारा जाएगा।

शहर का सुनियोजित विकास होगा—
देवनानी ने कहा कि सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा और पर्यटन विकास हमारी प्राथमिकता है। इन क्षेत्रों में योजनाबद्ध रूप से काम होगा। राज्य बजट एवं राज्य सरकार की ओर से हाल ही में सड़कों के विकास के लिए घोषणा की गई है। शहर की सड़कों के सम्पूर्ण कायाकल्प के लिए इस राशि से योजनाबद्ध काम करवाया जाएगा।

देवनानी ने कहा कि इसी तरह चिकित्सा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण काम होने जा रहे हैं। अजमेर का जवाहर लाल नेहरु अस्पताल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनेगा। मरीजों को उपचार के लिए दिल्ली या जयपुर नहीं जाना पड़ेगा। इसी प्रकार पर्यटन के क्षेत्र में भी अजमेर को विकसित किया जा रहा है। यहां नैसर्निंग सौन्दर्य से भरपूर अरावली पहाड़ियों में लैपर्ड सफारी, रोप वे एवं अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसी तरह आईटी पार्क से रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोत्तरी होगी। बिजली सुधार के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

विधान सभा अध्यक्ष ने किया ई-क्रूज का शुभारंभ

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!