Dark Mode
विधान सभा अध्यक्ष ने किया मथुरादास माथुर पोलो कप पोस्टर का विमोचन

विधान सभा अध्यक्ष ने किया मथुरादास माथुर पोलो कप पोस्टर का विमोचन

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को विधान सभा में मथुरादास माथुर पोलो कप पोस्टर का विमोचन किया। यह पोलो मैच 26 अक्टूबर को राजधानी के राजस्थान पोलो क्लब में आयोजित होगा। पोस्टर विमोचन करते हुए देवनानी ने पोलो कप के लिए आयोजकों को बधाई दी।

इस मौके पर प्रदेश के पहले वित्त मंत्री रहे मथुरादास माथुर से जुड़ी यादें भी ताजा हुई। स्वर्गीय मथुरादास माथुर के पोते और पोलो कप के आयोजक विशाल माथुर ने बताया कि उन्होंने 2020 में अपने दिवंगत दादाजी की स्मृति में पोलो कप की शुरूआत की थी। इसका यह पांचवां सीजन जयपुर में होने जा रहा है। इसमें सुधीर कासलीवाल की ओर से एक फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!