लेनोवो इंडिया ने जयपुर में अपना 2023 कंज्यूमर पोर्टफोलियो पेश किया
जयपुर। दुनिया की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी लेनोवो ने आज जयपुर में अपने सबसे नये कंज्यूमर पोर्टफोलियो का अनावरण किया है, जोकि एक शानदार सिनेमाई मनोरंजन, गेमिंग और दूर से काम करने की योग्यता के लिये नये मानक स्थापित करने पर फोकस करते हैं। प्रदर्शित उत्पादों में शानदार ड्यूअल-स्क्रीन योगा बुक 9आई, दमदार लैपटॉप लिजन प्रो 7आई, नये किफायती गेमिंग लैपटॉप्स लौक और 5जी से सक्षम टैब एम10 शामिल थे।योगा बुक 9आई से 2023 योगा पोर्टफोलियो की शुरूआत होती है, जिसमें ड्यूअल-स्क्रीन वर्सेटिलिटी, मल्टी–मोड फंक्शनैलिटी और बेहतरीन मनोरंजन है। मिश्रित कार्यस्थलों और मीटिंग्स के लिये यह आदर्श है और यूजर्स एक स्क्रीन पर स्लाइट प्रेजेंटेशन के लिये टेंट मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे दूसरी स्क्रीन पर प्रेजेंटेशन दिखेगा और नियंत्रित भी होगा। परफॉर्मेंस पर ध्यान देने वाले कंटेन्ट क्रियेटर्स के लिये ही प्रीमियम उपकरण भी लॉन्च हुए, जैसे कि योगा 9आई, 7आई, प्रो 9आई, प्रो 7आई और स्लिम 7आई कार्बन। विंडोज 11 योगा लैपटॉप्स की यह नई जनरेशंस प्रभावशाली परफॉर्मेंस, बेजोड़ वर्सेटिलिटी और आसान मोबिलिटी एक आकर्षक और पोर्टेबल डिजाइन में देती हैं।लेनोवो के लिजन लैपटॉप्स की नई जनरेशन ऐसे गेमर्स और कंटेन्ट क्रियेटर्स के लिये हाई-परफॉर्मिंग उपकरणों की पेशकश करती है, जिन्हें बहुत ज्यादा काम रहता है। इंटेल® 13थ जेन और एएमडी राइज़ेन™ 7000 सीरीज मोबाइल प्रोसेसर्स से पावर्ड लिजन स्लिम 5आई, लिजन प्रो 7आई और लिजन प्रो 5आई उपकरण बेजोड़ परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी की पेशकश करते हैं। इन एआई-ट्यून्ड गेमिंग लैपटॉप्स में लिजन कोल्डफ्रंट 5.0 भी है, जो उपकरण के ज्यादा गर्म होने की संभावना को खत्म करता है और इस प्रकार सिस्टम गेमिंग और क्रियेशन के सेशंस में आसानी और शांति के साथ चलता रहता है। लेनोवो ने अपना नया गेमिंग ब्राण्ड ‘लेनोवो लौक ’ भी दिखाया, जोकि नये और भविष्य के गेमर्स के लिये एक दमदार और किफायती गेमिंग सीरीज है। लौक की खूबसूरती बोल्ड है, मेमोरी को बढ़ाया जा सकता है और मजबूत सीपीयू तथा जीपीयू इसे एक शक्तिशाली लैपटॉप बनाते हैं।लेनोवो ने भारत में अपने टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए टैब पी11 5जी, टैब एम10 5जी और टैब एम9 को भी लॉन्च किया। यह टैबलेट्स बेहद वर्सेटाइल उपकरण हैं, जो पीक आवर्स के दौरान भी 5जी से हाई-स्पीड कनेक्टिविटी देते हैं और स्क्रीन के बड़े आकार मूवीज देखने, गेम्स खेलने और इंटरनेट को ब्राउज करने के लिये सही हैं। लेनोवो के टैब पी11 5जी और टैब एम10 5जी कंपनी के 5जी टैबलेट पोर्टफोलियो में नये जुड़े हैं।आकस्मिक नुकसान और मरम्मत के खर्च से बचने के लिये लेनोवो एक्सीडेंटल डेमेज प्रोटेक्शन वन और विशेषज्ञों द्वारा हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में निजीकृत सहयोग के लिये लेनोवो प्रीमियम केयर प्लस जैसी अतिरिक्त सेवाएं यूजर के अनुभव को ज्यादा बेहतर बनाती हैं। नये लेनोवो योगा और लिजन उपकरणों में यूजर्स को ‘कस्टम टू ऑर्डर’ (सीटीओ) ऑप्शन मिलता है, ताकि बेहद निजीकृत अनुभव निर्मित करने के लिये अपनी आवश्यकताओं के अनुसार फीचर्स को चुना जा सके।
लेनोवो इंडिया में उत्तर एवं पूर्वी भारत के जनरल मैनेजर और बिजनेस हेड श्री विपुल माथुर ने कहा, “जयपुर में अपना सबसे नया कंज्यूमर पोर्टफोलियो लाने का लेनोवो का फैसला पूरे भारत में, खासकर उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में हमारी मजबूत स्थिति दिखाता है। अपने नये कंज्यूमर पोर्टफोलियो को लॉन्च करके हम उत्साहित हैं, जो सफर करने वाले यूजर्स, गेमर्स और कंटेन्ट क्रियेटर्स पर लक्षित है, जिन्हें तीव्र गति और परफॉर्मेंस चाहिये। हमारा योगा लाइन-अप विशेष रूप से क्रियेटिव कम्युनिटी के लिये डिजाइन किया गया है, जबकि लिजन लैपटॉप्स आकांक्षी से लेकर प्रतिस्पर्द्धी गेमर्स तक के लिये आदर्श हैं, और हमारे नये 5जी टैबलेट्स निर्णायक मनोरंजन के उपकरण हैं। हमें अपने नये गेमिंग ब्राण्ड लेनोवो लौक की झलक दिखाने की भी खुशी है, जो कि उन बच्चों के लिये डिजाइन किया गया है, जिन्हें गेम खेलना पसंद है और जो कोर पीसी के किफायती,लेकिन मजबूत परफॉर्मेंस की मांग करते हैं।”लेनोवो की नई रेंज अब जयपुर में लेनोवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स और दूसरी रिटेल दुकानों पर उपलब्ध है। नई लिजन सीरीज 1,61,990 रूपये की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध है, लेनोवो लौक के दाम 73,990 रूपये से शुरू होते हैं और योगा सीरीज की कीमत 74,990 रूपये से शुरू होती है। टैबलेट पोर्टफोलियो की शुरूआत टैब एम9 से होती है, जिसके दाम बहुत आकर्षक, यानि 13,499 रूपये हैं।