Dark Mode
63 मरीजों के हुए लैंस प्रत्यारोपण

63 मरीजों के हुए लैंस प्रत्यारोपण

केकडी . लायंस क्लब केकडी एवं डी डी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में श्री माहेश्वरी महिला मंडल केकड़ी द्वारा आयोजित शिविर के चयनित मरीजों में से सोमवार को डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा में 63 मरीजों के सफल लेंस प्रत्यारोपण किए गए । क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि प्रोजेक्ट चेयरमैन  लायन एस एन न्याति, निवर्तमान  अध्यक्ष डॉक्टर बृजेश गुप्ता ,सचिव पुरुषोत्तम गर्ग, सभी ने भरती मरीजो की  कुशल क्षेम पूंछी व सभी भर्ती मरीजों को बिस्कुट व फल फ्रूट प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस शिविर में हो चुके ऑपरेशन के मरीजों का फोलो अप कैंप 28 मई रविवार को प्रातः 11 बजे लायन्स भवन केकड़ी में आयोजित होगा , जिसमें जांच कर दवा दी जावेगी । डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संचालक मैनेजर श्रीमती सी. सी. जोन, एडमिनिस्ट्रेटर विकास वर्मा ,कंपाउंडर अनिल सुमन, प्रवीण महावर, लोकेश शर्मा, गिरीराज मीणा,दुर्गेश नायक, सुख लाल बलाई का सराहनीय सहयोग रहा ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!