Dark Mode
क्रिकेट प्रतियोगिता में लेटा टीम ने जीता खिताब

क्रिकेट प्रतियोगिता में लेटा टीम ने जीता खिताब

भाद्राजून. कस्बे के तहसील रोड़ स्थित राजा गोपालसिंह राजकीय खेल मैदान में श्रीसुभद्रा क्रिकेट क्लब भाद्राजून व स्थानीय खेलप्रेमियों द्वारा आयोजित 7 दिवसीय किक्रेट प्रतियोगिता में अंतिम दिन माजिसा ईलेवन भाद्राजून और लेटा गांव की टीम के मध्य खेले गए फाइनल मुकाबले में लेटा गांव की टीम ने 53 रन से मैच जीतकर टूर्नामेंट विजेता रही। समापन समारोह में भाद्राजून सरपंच सुरेन्द्र मीणा, किशन पटेल, हनुमानसिंह बिठू, पुलिस से एएसआई अखाराम, हेडकांस्टेबल मीठालाल, खुमानसिंह, खुशवर्धनसिंह, महिपाल सिंह चारण, विक्रम चोधरी, परबतसिंह, अमृत कुमार, गोपालसिंह, जयसिंह बांकली, नोरवा सरपंच वागाराम, सकाराम हरिजन सहित कई खेलप्रतियों व भामाशाओं का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।
समापन समारोह में विजेता टीम को कमेटी की ओर से 51 हजार नगद और विजेता ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 31 हजार नगद और उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके बेस्ट बॉलर व मैन ऑफ द मैच का खिताब भी प्रदान किया गया। टूर्नामेंट में अच्छी कमेंट्री करने पर कमेटी ने मुकेश शर्मा व कवि भरत कोराणा को भी बेस्ट कमेंट्री खिताब भेंट किया। इस मौके दोनों टीमों के कप्तानो ने सभी ग्रामवासियों और मेहमान टीमों का समापन समारोह में आभार प्रकट किया। वही आयोजक कमेटी के मुकेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह राठौड़, दलपतसिंह सोलंकी, मुकेश शर्मा, भरतसिंह, कुलदीपसिंह कोराणा, धनराज माली सहित सदस्यों ने बताया की इस आयोजित ट्रॉफी में शांतिपूर्ण निष्पक्ष निर्णय पर हमे खुशी हुई। साथ ही सभी से अपील करते है की खेल को खेल की भावना से खेले। इस मौके पर लेटा टीम के कप्तान महिपालसिंह मंडलावत, माजिसा ईलेवन भाद्राजून के कप्तान युवराजसिंह, रामेश्वर वैष्णव, योगेश कुमार, डुंगरसिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश टेलर, नजीर खान, अजय शर्मा, किसनाराम, समंदरसिंह, जगदीशसिंह, युवी सुथार, समेत कई खिलाड़ी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!