Dark Mode
एलएचवी एएनएम का 19 वें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

एलएचवी एएनएम का 19 वें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

बून्दी। शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर चल रहा एलएचवी एएनएम का धरना शुक्र वार को 19 वे दिन भी जारी रहा । जिला अध्यक्ष सोनाली गुप्ता ने बताया कि धरने पर शुक्रवार को  बून्दी  ब्लॉक की एलएचवी एएनम क्रमिक अनशन पर बैठी। क्रमिक अनशन के चौथे दिन जिलाध्यक्ष गुप्ता    माया साद, सुशीला लोधा, ,कमला सेन , राजकरन्त्ता मीणा , मोना मीणा को कुमकुम का टीका लगाकर व माला पहना कर क्रमिक अनशन पर बिठाया । जिला अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि धरना स्थल पर बड़  अमावस्या पर सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बड़ पूजन किया। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने 3600 ग्रेड पे ,पदनाम परिवर्तन  1480 उप स्वास्थ्य केंद्र की वित्तीय स्वीकृति जारी करने , पदोन्नति व सर्विस रूल में योग्यता 12वीं पास करने की मांग को लेकर शुक्रवार को धरना स्थल पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया ।  जिला अध्यक्ष ने बताया कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री  महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांगे पूरी करें। उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि1 मई से धरना प्रदेश के सब जिलों पर चल रहा है। इस मौके  राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम लाल जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा,दीपकँवर, रेहाना बेगम, सलमा बानो ,शिमला मीणा, सुमित्रा मीणा, सरस्वती गुप्ता, गिरजेश हाड़ा, जमिला बानो, विजय सोनी, सहित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!