Dark Mode
रियांबड़ी स्कूल में मनाया पुस्तकालय दिवस

रियांबड़ी स्कूल में मनाया पुस्तकालय दिवस

रियांबड़ी। शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रियांबड़ी में 131वां राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष शिवजीराम बेरवाल ने भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस आर रंगनाथन के जीवन पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को पुस्तकालय का महत्व औऱ इतिहास बताया। कार्यक्रम में बेतोर मुख्यातिथि भीलवाड़ा जिला आबकारी इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा ने कहा कि व्यक्ति की सबसे सच्ची और अच्छी मित्र पुस्तक होती है जो सबसे ज्यादा विश्वनीय व वफादार साथी के रूप में जिंदगी भर साथ निभाती हैं । उन्होंने कहा की आज इंटरनेट के इस युग मे भी किताबों का महत्व बरकरार है। क्योंकि किताबों से किया गया ज्ञान लॉन्ग लास्टिंग व जीवन भर याद रहने वाला होता हैं । किताबो के महत्व व लाभ पर मुख्यातिथि रियांबड़ी सरपंच गिरधारी लाल माली , बालिका स्कूल के प्राचार्य गोपाल सिंह चारण व अध्यक्ष प्राचार्य प्रमीला मीणा ने भी प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियो को सम्बोधित किया । इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती व पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस आर रंगनाथन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की । कार्यक्रम में पधारे मंचासिन अतिथियों का राजस्थानी परंपरा अनुसार माल व साफा पहना कर सम्मान व स्वागत किया गया । इस अवसर पर व्याख्याता सुगनाराम, रुपाराम गोड, मनोहर लाल बावरी , गेंदू दीन, नंदकुमार गोड , शंकर लाल जांगिड़ , जीत कंवर , रघु कंवर , अंजू गोदारा, रवि शर्मा, कमलेश , महेंद्र कुमार , मीनाक्षी , ललित देय्या , मंजू , प्रमेन्द्र बेरवाल , पृथ्वी सिंह, रामलाल सहित छात्र - छात्राएं मौजूद रहे । प्रभावशाली व रोचक मंच संचालन उप प्राचार्य मनोहर लाल ने किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!