जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
रामगंजमंडी। मध्यप्रदेश भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ इंटक के अध्यक्ष योगेंद्र राठौड़ ने शाखा प्रबंधक वरिष्ठ मंडल प्रबंधक के माध्यम द्वारा प्रबंधक भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अध्यक्ष योगेंद्र राठौड़,कार्यवाहक अध्यक्ष नीलेश चौहान,उपाध्यक्ष रवि कुमार मीमरोठ, महासचिव पुरुषोत्तम राठौड़ ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के सब स्टॉफ प्यून के स्थाई पदो को आउट्सोर्स किये जाने के प्रयासों के खिलाफ भारतीत जीवन निगम संघ ( इंटक) इंदौर मंडल मे कर्मचारीयो ने प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन के जरिये निगम मे चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के सब स्टॉफ प्यून स्थाई पदो को आउटसोर्स तथा ठेकाकरण हाउसकिपिंग अटेंडेट के नाम पर टेंडर किये जाने हेतु निविदा जारी के प्रयासों पर तीर्व विरोध करते हुए संगठन की ओर से लम्बे समय से निगम मे सभी संवर्गो मे जारी निरंतर सेवनिर्वती के चलते बीमा धारको को बेहतर सेवा एवं उनकी अपेक्षा प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर मे ग्राहकों की संतुष्टि के अनुरूप बेहतर कार्य निष्पादन के लिए तृतीय श्रेणी तथा चतुर्थ श्रेणी संवर्ग मे नई भर्ती की मांग लगातार की जा रही है। इसके अतिरिक्त एआईआईईए इस संबंध मे केंद्रीय प्रबंधन से 2020 मे हुई भर्ती मे विभिन्न कारणों से रिक्त रह गए लगभग 2800 से अधिक तृतीय श्रेणी के पदो पर तत्काल भर्ती किये जाने की मांग करते हुए मंडल के पदाधिकारियो ने चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के स्थाई पद को आउटसोर्स किये जाने के प्रयासों पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह किया है।