6 योजनाओं के गारंटी कार्ड पाकर ओमप्रकाश के जीवन में प्रकाश
धौलपुर । राज्य की संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही बचत, राहत, बढ़त वाले बजट की नई योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आयोजित महंगाई राहत कैंप में योजनाओं के गारंटी कार्ड प्राप्त कर आमजन अपना भविष्य सुरक्षित महसूस कर रहें हैं। महंगाई राहत कैंप कलेक्ट्रेट में ओमप्रकाश को एक साथ 6 योजनाओं का लाभ मिला। कैंप में पहुंच कर ओमप्रकाश ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और अपना जन आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। कुछ ही समय में ओमप्रकाश को राज्य सरकार की 6 जनकल्याणकारी योजनाओं के गारंटी कार्ड मिले तो उनका चेहरा खिल उठा। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक ही जगह पर 6 योजनाओं का पंजीकरण होना उनके लिए बेहद खुशी का विषय है। अधिक महंगाई होने से जीवन यापन में आने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे हो गया। कैंप में अन्नपूर्णा, पेंशन योजना, 100 यूनिट निशुल्क बिजली योजना, साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 25 लाख एवं 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलने से वह अपने स्वास्थ्य और इलाज सम्बन्धी समस्याओं से भी मुक्त हो गए।