रंगमहल गांव में घर पर गिरी आकाशीय बिजली
सूरतगढ़ . 3 दिनों से खराब मौसम के चलते हैं जहां तूफान बारिश और ओलावृष्टि हो रही है वही रंगमहल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से घर की छत पर रखी पानी की टंकी को चीरती हुई बिजली बिजली इतनी तेज आवाज से गिरी के आसपास रहने वाले लोग सहम गए जानकारी के अनुसार रंग महल गांव के खेत पाल मेघवाल ने गांव के बाहर खेत में कुछ समय पहले ही नए मकान का निर्माण करवाया था जिसमें वह अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रह रहा था रविवार 4 बजे के करीब जोरदार आंधी के साथ बिजली चमकने लगी कुछ समय पश्चात खेतपाल के घर के ऊपर रखी पानी की टंकी पर बिजली गिरी जिससे सीढियो के ऊपर बने दमदमें की दीवारों को तोड़ते हुए घर में की गई लाइट फिटिंग जल गई और जोरदार धमाका हुआ। जोर से आवाज हुई घर के चारों तरफ सफेद सफेद बादल छा गए। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण खेतपाल के घर की तरफ दौड़े जहां पर दीवारे दो हिस्सों में बट चुकी थी मलबा बिखरा पड़ा था। और घर की लाइट फिटिंग जल चुकी थी। गनीमत रही कि इस आकाशीय बिजली गिरने के कारण किसी की जान माल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना पाकर सरपंच विजय सिंह ताखर मौके पर पहुंचे और प्रशासन को मामले से अवगत करवाया।