पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, पेड़ के हुए दो भाग
बीकानेर। बीकानेर जिले में आकाशीय बिजली गिरने के समाचार मंगलवार को मिले, हालांकि इस घटना से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आकाशीय बिजली एक पेड़ पर गिरी। जिससे पेड़ के दो भाग हो गए। गनीमत रही उस वक्त आसपास कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
दरअसल, वाक्या सोमवार को दोपहर का बताया जा रहा है। जिले के बज्जू क्षेत्र में बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। बज्जू तेजपुरा में खेत में खड़े एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के दो भाग हो गए। गनीमत रही उस वक्त खेत में फसल निकाल रहे परिवार के लोग दूसरे पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। किसान ओमप्रकाश गोदारा के मुताबिक वे लोग खेत में मोठ की फसल निकाल रहे थे। खराब मौसम के चलते वे लोग एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान दूसरे पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी।