लायंस क्लब कुचामन ने कच्ची बस्ती में मनाई दिवाली
कुचामन सिटी. लायंस क्लब कुचामन सिटी द्वारा हर वर्ष की भाँति श्याम सुन्दर अशोक कुमार मंत्री के सौजन्य से कच्ची बस्ती में सार्थक दिवाली मनाई गई । लॉयन्स क्लब द्वारा आयोजित सार्थक दिवाली कार्यक्रम में कच्ची बस्ती में लोगों को फटाके, मिठाई, दीपक, बाती एवं तेल का वितरण किया गया इस दौरान कच्ची बस्ती के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला । कार्यक्रम में उपस्थित औरंगाबाद प्रवासी लॉयन संजीव पहाड़िया ने कहा कि निश्चित रूप से लायंस क्लब का यह बहुत सराहनीय कार्य है , दीपावली पर ये लोग हर वर्ष आते हैं और बस्ती के घरों में दिए जलाने का एवं दीपावली की ख़ुशियाँ मनाने का अवसर देते हैं इस बार इन्होंने बच्चों की मांग को पुरी करते हुए इनको जूते भी दिलवाये हैं, लॉयन्स क्लब के एसे प्रयासों की सराहना करते हुए अनुकरणीय बताया । लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष चेतन खालड़का ने कहा कि इन लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना हमें हमारी जिम्मेदारी समझनी चाहिए ।लॉयन श्याम सुन्दर मंत्री ने कहा कि लॉयन्स क्लब कुचामन सिटी एक दशक से भी ज़्यादा समय से होली, दिवाली, स्वतंत्रता दिवस एवं किसी के जन्मदिवस को इन बस्तियों में मनाता रहा है और ऐसे कार्य करके दिल को सुकून मिलता है एवं उन्होंने कच्ची बस्ती के लोगों से कोई भी समस्या होने पर बताने को कहा तथा बस्ती के सभी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम संयोजक सुभाष रांवका ने बताया कि कार्यक्रम में उप प्रान्तपाल लॉयन श्यामसुंदर मंत्री लायन सुभाष रावका लॉयन श्याम सुन्दर सैनी, लॉयन मनोहर पारीक, लॉयन कमल मंत्री एवं भामाशाह परिवार से लॉयन अशोक मंत्री लॉयन कपिल मंत्री लायन आशीष मंत्री, लॉयन निशा मंत्री, लॉयन प्रिती मंत्री, ध्रुव मंत्री, कृशिव मंत्री, दिव्यांश मंत्री उपस्थित रहे । मंत्री परिवार के सभी परिवार जनों ने भी बस्ती के लोगों के साथ ख़ुशी महसूस की ।