Dark Mode
लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने किया शहीद परिवार का सम्मान

लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने किया शहीद परिवार का सम्मान

कुचामन सिटी. मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद कानसिंह डूकिया को नमन कर उनके परिवार का सम्मान किया। अध्यक्ष लॉयन पवन सांभरवाला, संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, संरक्षक लॉयन पवन जैन, लॉयन शरद भोमराजका ने शहीद कानसिंह डूकिया के घर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनकी शहादत को नमन किया। तथा वीरांगना विमला देवी का शॉल ओढ़ाकर व उनके पुत्र श्रवणसिंह एवं आनंद डूकिया का दुपट्टा पहनाकर तथा तिरंगा भेंट कर सम्मान किया और शहीद की स्मृति में पौध रोपण भी किया। इस दौरान लॉयन राम काबरा ने कहा भारतीय सेना निश्चित रूप से देश का गौरव है, सेना की वजह देश के नागरिक सुरक्षित है तथा देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद परिवार का सम्मान कर लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट निश्चित रूप से गौरवान्वित हुआ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!