लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने पुलिसकर्मियों की सेवाओं को सेल्यूट कर किया अभिनंदन
कुचामन सिटी. राजस्थान पुलिस दिवस पर लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने पुलिसकर्मियों की सेवाओं को सेल्यूट कर उनका अभिनंदन किया। संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, संरक्षक लॉयन पवन जैन, लॉयन महावीर मूंदड़ा, लॉयन महेश रामचन्द्रका, डीसी गौड़ ने थानाधिकारी सुरेशकुमार चौधरी, हेड कांस्टेबल फारुख अली, राजेंद्रप्रसाद, शिवभगवान, कमलकिशोर, कांस्टेबल सलीम खान, कैलाशचंद, सोहनलाल, श्रवणकुमार, अर्जुनराम, चंद्रभानसिंह आदि को पुलिस दिवस की शुभकामनाएं दी एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया तथा पुलिसकर्मियों द्वारा किये जा रहे अभूतपूर्व कार्यों को सेल्यूट किया। इस दौरान थानाधिकारी सुरेशकुमार चौधरी ने क्लब सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा इस तरह के कार्यक्रम से निश्चित रूप से उत्साहवर्धन होता है एवं ओर अधिक कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। लॉयन राम काबरा ने कहा आज आमजन सुरक्षित है तो इसका मुख्य कारण है दिन रात आमजन की सुरक्षा में तैनात रहकर एक कर्मयोगी की तरह अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे पुलिसकर्मी इसके लिए लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट की टीम इनकी सेवाओं को सेल्यूट करती है।