Dark Mode
लॉयन्स क्लब की बैठक आयोजित, कई प्रस्ताव पारित

लॉयन्स क्लब की बैठक आयोजित, कई प्रस्ताव पारित

शिवगंज। लॉयन्स क्लब शिवगंज-सुमेरपुर सत्र 2023-24 की प्रथम आम सभा मंगलवार को आयोजित हुई। लॉयन निखिल अग्रवाल ने बताया कि लॉयन्स क्लब शिवगंज-सुमेरपुर सत्र 2023-24 की प्रथम आम सभा मंगलवार रात्रि 8 बजे शिवम्बा होटल में आयोजित हुई। बैठक में कई विषयों पर विचार-विमर्श प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक की शुरूआत में सचिव लॉयन अशोक कुमार द्वारा जुलाई माह में की गयी सेवा गतिविधियों द्वारा उपस्थित सदस्यों को संक्षेप में जानकारी दी गई। तत्पश्चात् अध्यक्ष लॉयन पंकज कुमार अग्रवाल द्वारा अगस्त माह में की जाने वाली सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए सुझाव लिये गये। साथ ही अगस्त माह में क्षेत्रीय अध्यक्ष लॉयन श्रीमति संगीता जैन की आधिकारिक यात्रा संपन्न करवाने के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में आगामी 15 अगस्त को ग्रामीण क्षेत्र में राजकीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाने एवं सहभागिता सुनिश्चित करना तय किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों हेतू चिकित्सा शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिस संबंध में लॉयन महावीर सिंह एवं लॉयन नरेश बडवाल को संयोजक नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी गयी।
आगामी रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में रक्षाबंधन मनाने का निर्णय लिया गया एवं संयोजक लॉयन जसमीत कौर को जिम्मेदारी सौंपी गयी। पर्यावरण संरक्षण हेतू पौधरोपण करने का निर्णय भी लिया गया। आगामी 23 अगस्त को लॉयन भूपेन्द्र सिंह दुहा द्वारा जन्मदिन के अवसर पर जीवदया संबंध सेवा गतिविधि करने का निर्णय लिया गया। बैठक में लॉयन स्वाति जैन द्वारा आई फ्लु से बचाव हेतू उपाय बताये गये। बैठक में क्लब अध्यक्ष लॉयन पंकज कुमार अग्रवाल, सचिव लॉयन अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष लॉयन दिलीप कुमार अग्रवाल, लॉयन श्रीमति संगीता जैन, लॉयन अनिल जैन, लॉयन हीरालाल पालीवाल, लॉयन अरूणा पालीवाल, लॉयन राजेश जैन, लॉयन स्वाति जैन, लॉयन निधि शर्मा, लॉयन भूपेन्द्र सिंह दुहा, लॉयन जसमीत कौर, लॉयन हिम्मत भाटी, लॉयन पुष्पा भाटी, लॉयन अमित शर्मा, लॉयन अंकित अग्रवाल एडवोकेट, लॉयन भैरू शर्मा, लॉयन नरेश बडवाल, लॉयन अमरसिंह, लॉयन बनवारीलाल अग्रवाल, लॉयन महावीर सिंह, लॉयन कीर्ति गौड, निखिल अग्रवाल, लॉयन मोहित अग्रवाल उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!