शराब ठेकेदारों ने की हड़ताल आबकारी निरीक्षक पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
रायसिंहनगर. रायसिंहनगर के शराब ठेकेदारों ने आबकारी नीति का विरोध करते हुए अपनी अपनी दुकानें बन्द रखकर हड़ताल की,मिली जानकारी के अनुसार शराब ठेकेदारों ने नई आबकारी नीति को ठेकेदारों को बर्बाद करने वाला बताया,ठेकेदारों का कहना है कि नई आबकारी नीति से उनको बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होगा,इसके साथ ही ठेकेदारों ने आबकारी निरीक्षक पर प्रताड़ित करने व भृष्टाचार सहित अनेक गंभीर आरोप लगाए
ठेकेदारों ने इस संबन्ध में उपजिला क्लेक्टेर को आबकारी आयुक्त के नाम ज्ञापन भी सौंपा, ज्ञापन देते हुए ठेकेदारों ने आबकारी निरीक्षक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, ठेकेदार अजीत सिंह ने कहां की आबकारी निरीक्षक आए दिन समस्त अनुज्ञाधारियों को मीटिंग के नाम पर बुलाकर धमकाते है,आबकारी निरीक्षक के व्यवहार से समस्त ठेकेदार सदमे है,ठेकेदारों ने आबकारी आयुक्त से आबकारी निरीक्षक पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने व आबकारी निरीक्षक को रायसिंहनगर से हटाने की मांग की, शराब ठेकेदारों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी