Dark Mode
भाण्डारेज रोड के पास अवैध गोदाम से मिला शराब का जखीरा,

भाण्डारेज रोड के पास अवैध गोदाम से मिला शराब का जखीरा,


दौसा . प्रशिक्षु आरपीएस श्वेता पाठक थानाधिकारी पुलिस थाना सदर दौसा के नेतृत्व में अवैध चल रहे गोदाम से भारी मात्रा में शराब व नगदी बरामद की। मंगलवार को मुखबीर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये भाण्डारेज रोड पटवार ढाणी के पास संचालित अवैध गोदाम पर छापा डालकर गोदाम में भरी अंग्रेजी शराब की 88 बोतल, 155 अद्दा व 791 पब्बा व 204 बोतल बीयर व 145 बीयर केन एवं देशी शराब के 1524 पब्बे एक मोबाईल एवं नगदी 77890 जप्ती / बरामदगी की कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनिय है कि उक्त गोदाम के लिये आबकारी निरक्षक की अनुशंषा की हुई है परन्तु गोदाम का लाईसेंस जारी नहीं हुआ है। अवैध रूप से देशी, अंग्रेजी शराब व बीयर रखने के संबंध में थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 253 / 2023 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!