Dark Mode
साहित्यकार डॉ हरीदास व्यास का सृजन व सेवा पुरस्कार से हुआ सम्मान

साहित्यकार डॉ हरीदास व्यास का सृजन व सेवा पुरस्कार से हुआ सम्मान

फलोदी। जिला मुख्यालय पर आशु कवि रतनलाल व्यास साहित्यिक व शैक्षणिक संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कथाकार व साहित्यकार डा. हरीदास व्यास को आशु कवि रतनलाल व्यास राजस्थान श्रेष्ठ सृजन व सेवा पुरस्कार-2023 से नवाजा गया। पुरस्कार स्वरूप श्रीफल और 11 हजार रूपये नकद प्रदान किए गए। कार्यक्रम में नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार अनिल अनवर जोधपुर तथा अध्यक्षता वरिष्ठ कथाकार व गजलकार जोधपुर हबीब कैफी रहे । संस्थान द्वारा सभी अतिथियों का साफा, माला और शाल पहना कर तथा स्मृति चिंह प्रदान कर सम्मान किया गया। सभी को अभिनंदन पत्र भी दिया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुई। संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास ने पिता आशु कवि रतनलाल व्यास का स्मरण करते हुए यादें ताजा करते हुए कहा कि पिता का साया जब तक व्यक्ति के सिर पर रहता है वह बादशाह रहता है। उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश जीनगर ने संस्थान का प्रतिवेदन पढ कर सुनाया। साहित्यकार डा. हरीप्रसाद व्यास ने साहित्य की रोशनी जलाए रखने के लिए संस्थान के अध्यक्ष व्यास का आभार जताया। उन्होंने मायड भाषा का महत्व बताते हुए उपस्थित जनों से आग्रह किया कि जब भी कहीं बाहर जाएं, अपनी मायड भाषा फलोदी की भाषा ही बोलें। मुख्य अतिथि अनिल अनवर ने भी संस्थान अध्यक्ष व्यास एवम सभी सदस्यों का इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया।

इनका भी हुआ सम्मान -
कार्यक्रम में उत्कृष्ठ चिकित्सा सेवा के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डा. महेन्द्र पुरोहित, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए कृष्ण कुमार थानवी, उत्कृष्ठ समाज सेवा के लिए सेवा समर्पण ग्रुप की अध्यक्ष मीनाक्षी गोलेच्छा, नारी शिक्षा के लिए रूम टू रीड संस्थान की अंजना व्यास तथा गौ सेवा के लिए श्रीवल्लभ बोहरा का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. सूरज माहेश्वरी व जितेंद्र व्यास ने संयुक्त रूप से किया। संरक्षक नवल जोशी ने आभार जताया।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुरलीमनोहर व्यास, ओम बोहरा, शिवकुमार व्यास, एडवोकेट सिकंदर घोसी, गोरधन जयपाल तथा अब्दुल मजीद खिलजी, पार्षद दीनदयाल जोशी, घनश्याम बोहरा, योगिता व्यास, मीना व्यास, रमेश कंटा, चन्द्रशेखर थानवी, राजकुमार व्यास, चैनसुख कंटा आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!