जन्माष्टमी पर कान्हा की वेशभूषा में नजर आए नन्हें बच्चे
हरसौर. कस्बे में हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की.. के जयघोष के साथ चारभुजा मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी उमंग व उत्साह के साथ मनाई गई। बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा पहनकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान कृष्ण की वेशभूषा में बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। कान्हा के रूप में सजे शौर्य सिंह दायमा एवं वेदांत पंवार आदि नन्हे बच्चे बरबस ही सबका मन मोह मोह रहे थे। देर रात तक मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर चला।