नन्हे हाथों ने सीखा वृक्षारोपण करना
परबतसर. पेड़ धरती का श्रृंगार है। इस धरती पर मनुष्य सहित सभी जीव जंतु पेड़ो पर निर्भर है। यह बात शहर की जीनियस पेरेडाइज स्कूल में शाला की प्रधानाचार्या मनोज कंवर राठौड़ ने वृक्षारोपण अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवनदायनी ऑक्सीजन भी इन्ही वृक्षों के द्वारा प्राप्त होती है। सनातन संस्कृति में एक पेड़ को सौ पुत्र के समान माना गया है। उन्होंने इस अवसर पर जीनियस पेरेडाइज के नन्हे नन्हे विद्यार्थियों को वृक्ष के विभिन्न अंगों की जानकारी देते हुए वृक्षारोपण करने के तरीके, वृक्ष के पालन पोषण एवम वृक्षों से होने वाले लाभ की भी विस्तार से जानकारी दी। संस्था निदेशक लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि जीनियस पेरेडाइज से नन्हे मुन्ने बच्चो को वृक्षारोपण का महत्व बताने से यह बच्चे बड़े होने पर वृक्षारोपण के प्रति सजगता के साथ काम करेंगे। संस्था द्वारा विभिन्न गतिविधियों द्वारा लगातार ऐसा प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका मालविका राठौड़, तन्नू, माया सहित अभिभावक दातार सिंह, पेमाराम, संतोष कुमार सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।