Dark Mode
लिव-इन पार्टनर ने प्रेमिका को बेटियों समेत गोदावरी में फेंका

लिव-इन पार्टनर ने प्रेमिका को बेटियों समेत गोदावरी में फेंका

आधे घंटे पाइप से लटकी रही 13 साल की लड़की, फोन करके पुलिस को बुलाया


गुंटूर .  आंध्रप्रदेश के गुंटूर में एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर से झगड़ा होने के बाद उसे और उसकी दो बेटियों को गोदावरी नदी में धक्का दे दिया। इस घटना में महिला और उसकी एक साल की बेटी नदी में लापता हो गई, जबकि 13 साल की लड़की ने प्लास्टिक का पाइप पकड़कर अपनी जान बचाई।

लड़की पाइप के सहारे आधे घंटे तक लटकी रही। उसने लटके-लटके ही डायल 100 को कॉल किया। इसके बाद पुलिस ने उसे बचाया और उसकी मां-छोटी बहन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी सुरेश को अरेस्ट कर लिया है।

जानिए क्या था यह पूरा मामला...
पुप्पाला सुहासिनी नाम की महिला गुंटूर के ताडेपल्ली में रहती थी। पति से मतभेद के कारण वह उससे अलग हो गई थी। 36 साल की महिला अपनी बेटी कीर्तना (13) के साथ रह रही थी और मजदूरी करती थी। दो साल पहले वह सुरेश से मिली। दोनों साथ रहने लगे। सुहासिनी और सुरेश की भी एक बेटी जर्सी (1) है।

कुछ दिन पहले सुहासिनी और सुरेश के बीच अनबन हुई थी और सुरेश ने सुहासिनी और बेटियों कीर्तना, जर्सी को खत्म करने का फैसला किया।
तीनों को मारने से पहले दिनभर घुमाया
सुरेश ने तीनों को मारने की प्लानिंग की। शनिवार शाम वह उन्हें कई जगहों पर घुमाने ले गया। रविवार सुबह तक उनके साथ रहा। सुबह करीब 4 बजे सुरेश ने रावुलापालेम में गौतमी पुराने पुल पर कार रोकी। उसने तीनों को सेल्फी लेने के लिए मनाया और दीवार के सहारे खड़ा कर दिया।

इसके बाद उसने अचानक तीनों को नदी में धकेल दिया। सुहासिनी और जर्सी नदी में गिर गईं, लेकिन कीर्तना ने वहां लगा पाइप पकड़ लिया।

पुलिस ने दो टीमों बनाकर सुरेश और सुहासिनी की तलाश शुरू की। मां-बेटी का पता नहीं चल सका है, जबकि सुरेश को अरेस्ट कर लिया गया है।
मुरैना के अंबाह में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। दोनों के शव चंबल नदी में फेंक दिए। रविवार को पुलिस चंबल नदी के रेह घाट पर पहुंची। SDRF की टीम ने चंबल नदी में शवों को तलाशने 7 घंटे तक अभियान चलाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!