Dark Mode
एलपीजी के दुरूपयोग, अवैध भण्डारण व रिफिलिंग पर रसद विभाग सख्त, 179 गैस सिलेण्डर जब्त

एलपीजी के दुरूपयोग, अवैध भण्डारण व रिफिलिंग पर रसद विभाग सख्त, 179 गैस सिलेण्डर जब्त

जैसलमेर। राज्य सरकार के द्वारा घरेलु एलपीजी के दुरूपयोग, अवैध भण्डारण व रिफिलिंग पर अंकुश लगाने के लिए जारी दिशा- निर्देशों की पालना के तहत जारी विशेष अभियान के तहत रसद विभाग की टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर 179 सिलेण्डर जब्त किये। जिला रसद अधिकारी राम सिंह मीणा ने बताया की जिला कलक्टर जैसलमेर प्रताप सिंह द्वारा इस प्रभावी ढंग से अभियान की सफल क्रियान्विति के लिए गठित टीम में खेतेन्द्र सिंह चौधरी प्रवर्तन निरीक्षक, गजेन्द्र सिंह सहायक प्रोग्रामर तथा नेतराम मीना कनिष्ठ सहायक सदस्य के रूप में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी, 2026 से अभियान के दौरान अब तक 11 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। जिसमें मेसर्स घनराज राणमल भाटिया स्वीटस प्रा0 लि0 के कब्जे से 77, मां स्वांगीया एचपी गैस ग्रामीण वितरक कीता से 99 व जोधपुर स्वीटर्स एण्ड रेस्टोरेंट से 3 अवैध रूप से रखें गये गैस सिलेण्डर जब्त किये गये। साथ ही इन संस्थाओं पर नियमानुसार अग्रीम कार्यवाही की जायेगी। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में जारी उक्त अभियान के तहत कार्यवाहियां आगे भी अनवरत रुप से जारी रहेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!