रसद विभाग ने अपनाया हिटलरी रवैया
बयाना। बयाना क्षेत्र में तो मानो रसद विभाग ने व्यापारियों को मूक सहमति दे रखी है।खुलेआम सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए व्यापारी घरेलु सिलेंडरों का दुरुपयोग कर रहे हैं। गुप चुप रूप से गैस रिफलिंग हो रही है।व्यापारी रसद विभाग की लापरवाही व भ्रष्टाचारी से रोज दीवाली मनाते हैं।कुछ समय पहले ही एक प्रवर्तन निरीक्षक बयाना से भ्रष्टाचार के मामले में फस चुके हैं।लेकिन अब भी अधिकारी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। हर जगह हलवाइगर,नाश्ते वाले,चाय ठेले वाले,मैरिज होम सहित अनेक कोमर्शियल जगहों पर घरेलू सिलेंडर का दुरुपयोग कर सरकार के राजस्व की हानी हो रही है।इस समय सरकार द्वारा बयाना क्षेत्र में वैशाली धाकड़ को प्रवर्तन निरीक्षक लगा रखा है लेकिन मजे की बात तो ये है की अधिकारी लोग समाज सेवी और मीडिया का फोन तक उठाने से कतराते हैं। ऐसे में कुछ समाजसेवियों ने सरकार व उच्च अधिकारियों से गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।