Dark Mode
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2026 के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2026 के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता

जयपुर। राज्य के कृषकों एवं पशुपालकों को कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों की जानकारी उपलब्ध करवाने तथा उन्हें आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन के प्रचार-प्रसार एवं पहचान को सशक्त बनाने हेतु ग्राम–2026 के लिए एक उपयुक्त एवं आकर्षक लोगो के डिजाइन के चयन हेतु राज्य स्तर पर लोगो डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में आमजन, युवा, विद्यार्थी, डिजाइनर एवं रचनात्मक प्रतिभाओं से दिनांक 16 फरवरी 2026 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। लोगो की थीम कृषि में नवाचार, उन्नत तकनीक का उपयोग, किसानों की उन्नति, खुशहाली एवं समृद्धि पर आधारित होगी, जो ग्राम–2026 की मूल भावना को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करे।प्रतिभागियों को अपना लोगो डिजाइन डिजाइन विवरण सहित, साथ ही मौलिकता एवं कॉपीराइट उल्लंघन न करने की अंडरटेकिंग तथा पूर्ण पता अंकित करते हुए ई-मेल के माध्यम से gram2026.doa@gmail.com पर भेजना होगा। प्रतियोगिता में चयनित विजेता प्रविष्टि को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, साथ ही विजेता को राज्य स्तर पर पहचान मिलने का अवसर भी प्राप्त होगा। राजस्थान सरकार ने रचनात्मक प्रतिभाओं से इस अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाने एवं ग्राम–2026 को एक सशक्त पहचान देने में सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!