Dark Mode
लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम मंगलवार 6 फरवरी को

लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम मंगलवार 6 फरवरी को

 

सीकर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सीकर संभाग मुख्यालय पर सीकर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में रहेगा राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम ।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने बताया कि जैसा कि आप सभी को विदीत है कांग्रेस नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा युवाओं, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों तथा भागीदारी हेतु न्याय दिलवाने के लिए 14 जनवरी 2024 से मणिपुर के इंफाल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ की गई है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 तथा भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान के प्रभारी श्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ओर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संभाग प्रभारी नसीम अख्तर, लोकसभा समन्वयक महेंद्र गहलोत और सीकर जिला प्रभारी विशाल जांगिड़ कार्यकर्ताओं से सम्मेलन के माध्यम से संवाद कायम करेंगे सभी विधानसभाओं से अलग-अलग फीडबैक लिया जाएगा। ईस दौरान सभी संभाग प्रभारी ,जिला प्रभारी, कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक व विधायक प्रत्याशी उपस्थित रहेंगे अतः सभी कांग्रेस के प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी,चेयरमैन,जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य,पार्षद, मंडल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस,सेवादल, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई,सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,बुथ अध्यक्ष सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मंगलवार,06 फरवरी 2024 को प्रातः 10:30 बजे प्रधान जी का जाव, रानी सती रोड़,सीकर संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!