Dark Mode
लोकसभा चुनाव 2024 : मॉनिटरिंग के लिये एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

लोकसभा चुनाव 2024 : मॉनिटरिंग के लिये एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

श्रीगंगानगर। लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से तथा सैक्टर मजिस्ट्रेट एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों के कार्यों की मॉनिटरिंग हेतु विधानसभा क्षेत्र के लिये एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकबंधु ने बताया कि सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र-01 के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, गंगानगर विधानसभा क्षेत्र-02 के लिये जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती रीना, करणपुर विधानसभा क्षेत्र-03 के लिये पदमपुर एसडीएम श्री संदीप काकड़, सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र-04 के लिये एडीएम सूरतगढ़ श्री कन्हैया लाल सोनगरा, रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र-05 के लिये घडसाना एसडीएम श्री मनोज कुमार मीणा और अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र-06 के लिये एडीएम अनूपगढ़ श्री ओम प्रकाश सहारण को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उक्त एरिया मजिस्ट्रेट अपनी विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी, तहसीलदार एवं सैक्टर अधिकारी से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!