Dark Mode
लोकसभा चुनाव 2024 : राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

लोकसभा चुनाव 2024 : राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

डूंगरपुर। भारत निर्वाचन आयोग एवं राजस्थान निर्वाचन विभाग के निर्देशों की अनुपालना में जिले के विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा आम चुनाव 2024 के मतदान के लिए ईवीएम, रेण्डमाइजेशन के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सूचना एवं विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) डूंगरपुर में बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक मेें राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहें, जिन्हे रेण्डमाइजेशन के पश्चात विधानसभावार आवंटित बैलेट युनिट, कन्ट्रोल युनिट एवं वीवीपेट की हस्ताक्षरित सूची उपलब्ध कराई गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभावार आवंटित बैलेट युनिट कन्ट्रोल युनिट एवं वीवीपेट को छटनी कर संबंधित सहायक रिटर्निग अधिकारी को सुपूर्द किया जाएगा एवं आवंटन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय में स्थापित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित भण्डारित किया जाएगा।

 

समस्त प्रकार की कार्यवाही के दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने की अपील की हैं। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री नगीन लाल जैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार एवं महामंत्री रूपशंकर त्रिवेदी सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!