लोकसभा आम चुनाव 2024: स्वीप गतिविधियों का होगा पर्यवेक्षण
श्रीगंगानगर। लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विभिन्न स्वीप गतिविधियों के आयोजन एवं पर्यवेक्षण का कार्य देखेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आयोग के विभिन्न मतदाता एप वीएचए, ईसीआई सक्षम, केवाईसी, सी-विजिल, वोटर पोर्टल का प्रचार, 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का स्कूल, कॉलेज में विशेष पंजीकरण शिविरों का आयोजन कर शत-प्रतिशत पंजीकरण का प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, एनवाईके का मतदान में सहयोग प्राप्त करना, कम मतदान वाले मतदान केन्द्रों के लिये निर्मित बूथ प्लान एवं की जाने वाले विशेष कार्य योजना का क्रियान्वयन करना होगा।
21 प्लस राजकीय विभागों, जिला, विधानसभा, बूथ लेवल अधिकारियों के साथ मतदाताओं को जागरूक करना, विशेष योग्यजन, युवा, महिला, घुमन्तु श्रमिक, ट्रांसजेण्डर आदि वर्ग के मतदाताओं की मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी।