Dark Mode
लोकेश सेठिया तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष बने

लोकेश सेठिया तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष बने

सरदारशहर। तेरापंथ युवक परिषद् की साधारण सदन की मीटिंग तेरापंथ भवन में आयोजित हुई। सत्र 2022-23 के अध्यक्ष विकास बोथरा ने अपना स्वागत वक्तव्य सदन में दिया। कोषाध्यक्ष निरंजन सिंघी ने आय-व्यय का ब्यौरा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने जिज्ञासा समाधान के पश्चात ॐ अर्हम की ध्वनि से स्वीकृत किया। तेयुप मंत्री धीरज छाजेड़ ने सदन में सत्र 2022-23 का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें पूरे वर्ष में हुए कार्यों के बारे में सदन को जानकारी दी। किशोर मंडल टीम का धन्यवाद दिया जिन्होंने इस साल तेयुप के हर कार्यक्रम में सहयोग दिया। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी सुरेंद्र छाजेड़ ने उपस्थित सदस्यों से अध्यक्ष पद के लिए नाम का प्रस्ताव देने को कहा। सदन ने लोकेश सेठिया के नाम पर सर्वसम्मति से समर्थन किया। चुनाव अधिकारी द्वारा लोकेश सेठिया पुत्र भरत सेठिया को सत्र 2023-24 का तेयुप नव अध्यक्ष घोषित किया। जिसका सभी सदस्यों ने ॐ अर्हम की ध्वनि के साथ स्वागत किया। नव अध्यक्ष सेठिया ने तेयुप को एक नई ऊंचाई प्रदान करने का आश्वासन दिया एवं  सभी उपस्थित सदस्यों से सहयोग देने की अपेक्षा की। आभार ज्ञापन धीरज छाजेड़ ने किया। सभी तेयुप सदस्यों एवं तेयुप परामर्शक राजीव दूगड़ ने साध्वी सुदर्शनश्री  के दर्शन कर मंगलपाठ का श्रवण किया। साध्वीजी ने अध्यक्ष  सेठिया को सभी सदस्यों के साथ एकजुट होकर कार्य करने की मंगल प्रेरणा दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!