लोकपाल ने किया ग्राम पंचायत मे महारनरेगा योजना के कार्यों का औचक निरीक्षण
बारां। लोकपाल (महानरेगा) योगेश्वर प्रसाद नामदेव द्वारा पंचायत समिति अन्ता की ग्राम पंचायत बालाखेडा में महानरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य ड्रेन खुदाई कार्य नूर मोहम्मद के खेत से कण्डालिया खाल तक वर्क कोड संख्या 109678 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करने पर पाया कि उक्त कार्य पर 56 श्रमिकों की मस्टररोल जारी हुई थी कार्यस्थल पर 45 श्रमिक ही उपस्थित पाए गए। कार्य स्थल पर शत प्रतिशत श्रमिकों की उपस्थिति हेतु मेट को एवं ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायक को पाबंद किया गया। निरीक्षण उपरान्त लोकपाल द्वारा श्रमिकों की उपस्थित कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित श्रमिकों की गोले लगाकर गैर हाजरी मस्टररोल में अंकित की गई। उक्त कार्य पर किसी भी प्रकार का प्रदर्शन बोर्ड नहीं था ना ही टास्क के अनुसार कार्य करवाया जा रहा था। इस बाबत भविष्य में महानरेगा योजना की सफल कियान्वित हेतु ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत बालाखेडा को पाबन्द किया गया। भविष्य में कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जावे। इस हेतु कार्यस्थल पर दिशा निर्देश दिये गए।