लोकपाल सुखदेव यादव ने ग्राम पंचायत कनबा में महंगाई राहत कैम्प का किया अवलोकन
डूंगरपुर। लोकपाल सुखदेव यादव ने बुधवार को पंचायत समिति बिछीवाड़ा की ग्राम पंचायत कनबा में महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन किया और मनरेगा श्रमिको से मुलाकात कर कहा कि मनरेगा योजना में 100 दिन रोजगार की गारंटी के बाद अतिरिक्त 25 दिन रोजगार मिलता है साथ दिव्यांग व्यक्ति को 100 दिन के बाद अतिरिक्त 100 दिन का रोजगार मिलता है जिसका लाभ सभी जॉबकार्डधारी व्यक्ति को आवश्यक रूप से लेना चाहिए। लोकपाल यादव ने सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी योजना जैसे 100 यूनिट निशुल्क बिजली, कृषि उपभोक्ता को 2000 हजार यूनिट फ्री,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट,मनरेगा में 125 दिन रोजगार की गारंटी,कामधेनु पशु बीमा योजना,उज्ज्वला योजना के प्रार्थियों को 500 रुपये में रसोई गैस,मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 25 लाख व दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख की गारंटी ,1000 रुपया पेंशन आदि के गारंटी कार्ड मनरेगा श्रमिको को वितरित किये गए इस मौके पर तहसीलदार आस्था रानी बामणिया, विकास अधिकारी दिनेश भाटी आदि मौजूद थे।लोकपाल यादव ने ग्राम पंचायत पाल पादर में मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित मॉर्डन नर्सरी निर्माण कार्य को देखा जहां दोपहर की डेढ़ बजे तक भी मनरेगा श्रमिकों द्वारा माप के आधार पर दिए गए टास्क का कार्य किया जा रहा था जो अपने आप मे ऐतिहासिक कार्य था जो इतनी गर्मी में भी श्रमिको द्वारा कार्य किया जा रहा था उक्त कार्य पर लोकपाल ने श्रमिकों से बात करी ओर मनरेगा योजना में किसी भी प्रकार की समस्याओं हो तो बताने के लिए प्रेरित किया।
लोकपाल ने ग्राम पंचायत आमझरा, शिशोद,करहेलमाता,बौखलापाल का भी निरीक्षण किया ओर कहा कि मनरेगा योजना में निर्मित सभी विकास कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जावे ओर तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए नरेगा श्रमिको के लिए पर्याप्त मात्रा में टेंट व पानी एवं दवाईओ की पुख्ता व्यवस्था की जावे।यादव ने कहा कि योजनान्तर्गत स्वीकृत सम्पूर्ण कार्य समय पर पूरे हो और विकास कार्यो से क्षेत्रीय तस्वीर बदलकर योजना को सार्थक बनाएं ओर मनरेगा में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्यो का निष्पादन करें। यादव ने मनरेगा से जुड़े श्रमिकों से अपील की है कि मनरेगा योजना को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर वे डूंगरपुर मुख्यालय पर संपर्क कर सकते है।लोकपाल ने ग्राम पंचायतो में नरेगा विकास कार्यो की भौतिक प्रगति,उपयोगिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण व अपूर्ण एवं अप्रारम्भ कार्यो की स्तिथि की जानकारी ली ओर ग्राम पंचायत में वार्षिक कार्य योजना,रोजगार मांग,रोजगार उपलब्ध कराना,जॉबकार्ड सत्यापन अपडेट कराना, नरेगा योजना के क्रियान्वयन से सम्बंधित निर्धारित रजिस्टरों का संधारण आदि देखा। सरपंच,उपसरपंच,कनिष्ठ तकनीकी सहायक,ग्राम विकास अधिकारी,वार्ड पंच, मेट व नरेगा श्रमिक सहित ग्रामीण मौजूद थे।