Dark Mode
लोकपाल यादव ने ग्राम पंचायत भोड़न का वेला में देखे मनरेगा कार्य

लोकपाल यादव ने ग्राम पंचायत भोड़न का वेला में देखे मनरेगा कार्य

नए वित्तीय वर्ष में मनरेगा योजना से बदलें क्षेत्र की तस्वीर,हर जॉबकार्डधारी को मिले 125 दिन का रोजगार : लोकपाल यादव

डूंगरपुर। लोकपाल सुखदेव यादव ने पंचायत समिति साबला की ग्राम पंचायत भोड़न का वेला में श्मशान घाट से कुंडी फला तक ग्रेवल सड़क मय रिंगवाल सहित अन्य मनरेगा विकास कार्यो को देखा और श्रमिको से बात करते हुए कहा की मनरेगा योजना में विभिन्न जनकल्याकारी विकास कार्यो को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र की तस्वीर बदले ओर नए वित्तीय वर्ष में हर जॉबकार्डधारी को समय पर 125 दिन का रोजगार देने के लिए कार्मिक अभी से योजना तैयार कर जिला स्तर पर पहुचाए जिससे आमजन को कही पर भी परेशानियों का सामना नही करना पड़े और जॉबकार्डधारी को भी 125 दिन का रोजगार लेने के लिए स्वंय जागरूक होकर मनरेगा योजना में कार्य की मांग का आवेदन करे।लोकपाल यादव ने कहा कि मनरेगा योजना डूंगरपुर जिले के लिए वरदान है जिसके कारण कोविड जैसी गम्भीर परिस्थितियों में भी आमजन को मनरेगा से ही आर्थिक राहत मिली थी और वर्तमान में भी मनरेगा योजना से ही हजारों परिवार की रोजी रोटी चलती है जिससे इनकी रोजमर्या की आवश्यकता पूरी होती है लोकपाल ने कहा कि यहां के जरूरतमंदों को सरकार की मंशा अनुरूप 125 दिन का रोजगार हर हाल में मिलें।लोकपाल ने कहा कि योजनान्तर्गत स्वीकृत सम्पूर्ण कार्य समय पर पूरे हो और विकास कार्यो से क्षेत्रीय तस्वीर बदलकर योजना को सार्थक बनाएं। यादव ने कहा कि मनरेगा में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्यो का निष्पादन करें। ग्राम्य क्षेत्र में भरपूर रोजगार मिलें और स्वीकृति कच्चे एवं पक्के कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएं। यादव ने मनरेगा से जुड़े श्रमिकों से अपील की है कि मनरेगा योजना को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर वे डूंगरपुर मुख्यालय पर संपर्क कर सकते है।
साथ ही जिला लोकपाल सुखदेव यादव ने बताया कि समय-समय पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण की टीम कार्य करती है जो ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यो का भौतिक सत्यापन कर सामाजिक अंकेक्षण की ग्राम सभाओ में आमजन के सामने पढ़कर सुनाते है उसमें भी आमजन को भाग लेना चाहिए।लोकपाल यादव ने कहा कि जिन जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओ का आयोजन हो वहा आमजन अपनीं उपस्थिति सुनिश्चित करें जिससे गांव के विकास में सहयोग प्रदान होगा ओर सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से पारदर्शिता व उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।लोकपाल ने ग्राम पंचायत लोडावल,भाड़गा,भेखरेड, वनवासा का भी दौरा किया और सभी ग्राम पंचायतों में नरेगा विकास कार्यो की भौतिक प्रगति,उपयोगिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण व अपूर्ण एवं अप्रारम्भ कार्यो की स्तिथि की जानकारी ली ओर ग्राम पंचायत में वार्षिक कार्य योजना,रोजगार मांग,रोजगार उपलब्ध कराना,जॉबकार्ड सत्यापन अपडेट कराना, नरेगा योजना के क्रियान्वयन से सम्बंधित निर्धारित रजिस्टरों का संधारण आदि देखा।इस मौके पर सरपंच,उपसरपंच ,कनिष्ठ तकनीकी सहायक,ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, वार्ड पंच, मेट व नरेगा श्रमिक सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!