Dark Mode
गैंगवार कर लंबे समय से फरार अपराधी राजू ढाका सहित दो गिरफ्तार, कार भी जब्त

गैंगवार कर लंबे समय से फरार अपराधी राजू ढाका सहित दो गिरफ्तार, कार भी जब्त

फलोदी। जिला स्पेशल एंवम एंटी गैंगस्टर टीम फलोदी और पुलिस थाना बाप ने संयुक्त कार्यवाही में दो हजार रूपये के इनामी बदमाश राजूराम ढाका व मादक पदार्थाें की तस्करी में लिप्त फरार आरोपी बुधाराम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपीगणो के कब्जे से एक कार भी बरामद की है।

 

गैंगवार कर लंबे समय से फरार अपराधी राजू ढाका सहित दो गिरफ्तार, कार भी जब्त

पुलिस कार्यवाही - जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि गेंगस्टरों के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला स्पेशल एंवम एंटी गैंगस्टर टीम फलोदी को जिला फलोदी में वांछित चल रहे गैंगस्टरों की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में सौरभ तिवाडी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के सुपरविजन तथा रामकरणसिंह आरपीएस सीओ फलोदी के निर्देषन में जिला स्पेशल एंवम एंटी गैंगस्टर टीम फलोदी के प्रभारी देवाराम विष्नोई उप निरीक्षक मय टीम व थानाधिकारी बाप महेन्द्र सीरवी मय जाब्ता द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस थाना बाप के सामने नाकाबंदी कर वाहन सिफ्ट में सवार दो हजार के ईनामी गैंगस्टर राजूराम ढाका पुत्र बगड़ूराम जाति विश्नोई (ढाका) निवासी चन्द्रनगर लोहावट थाना लोहावट व बुधाराम पुत्र अर्जुनराम जाति विश्नोई निवासी मूलराज लोहावट थाना लोहावट को दस्तयाब किया तथा आरोपीगणो के पास मिली कार को पुलिस ने जब्त किया है। राजूराम ढाका वर्ष 2021 में 007 गैंग व 0029 गैंग के बीच आपसी गैंगवार के दर्ज प्रकरणों में वांछित अपराधी है तथा इस पर दो हजार रूपये का इनाम घोषित है। ये आले दर्जे का गैंगस्टर व अपराधी है। जिसके विरूद्व विभिन्न थानों पर अवैध हथियारों की तस्करी, अपहरण, डकैती, हत्या का प्रयास, राजकार्य बाधा, मारपीट, गैंगवार के कुल 8 प्रकरण दर्ज है, जिनमें से दो प्रकरणों में पुलिस को आरोपी की तलाश थी। बुधाराम पर मादक पदार्थाें की तस्करी के कुल तीन प्रकरण तथा चोरी का एक प्रकरण दर्ज है। आरोपी बुधाराम की तलाश लोहावट पुलिस द्वारा मादक पदार्थाें की तस्करी के प्रकरण में दो सालों से की जा रही थी। जिला स्पेशल टीम फलोदी व एंटी गैंगस्टर टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी स्त्रोतों का बेहतर उपयोग करते हुऐ दोनों आरोपीगणो को दस्तयाब किया गया है। जिन्हे पुलिस थाना लोहावट को अग्रिम अनुसंधान हेतु सुपुर्द किया गया है। कार्यवाही में पुलिस टीम - उक्त वारदात में मुलजिमों की दस्तयाबी में देवाराम विश्नोई उप निरीक्षक प्रभारी डीएसटी फलोदी, डीएसटी फलोदी, महेन्द्र सीरवी उप निरीक्षक थानाधिकारी बाप, जिला स्पेशल टीम व एंटी गैंगस्टर टीम के प्रदीप, सहीराम, गिरीराज, महेन्द्र उज्वल, चौखाराम, भगवानाराम तथा थाना बाप के रामस्वरूप , श्रीचन्द , महीपाल की भूमिका रही है। जिन्हें हौसला अफजाई हेतु पुरस्कृत किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!