महंगाई राहत शिविरों का अवलोकन कर गारंटी कार्ड वितरित किये:-विरेन्द्र सिंह गुर्जर
झालावाड़. आज महंगाई राहत शिविर खानपुर बकानी विधानसभा की महू बोरदा पंचायत के महू बोरदा,जरगा पंचायत के जरगा में आयोजित किया गया जिसमे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीस सूत्रीय समिति के उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर ने अवलोकन किया जिसमें विरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिविर के माध्यम से बटवारे,पेंशन,पट्टो के काम,सहित मूलभूत सुविधाओं की शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है गरीबो के काम हो रहे है पेंशन बढ़ोतरी से महिलाओं में और वृद्धजनों में खुशी है और वो राहस्थान सरकार को आशीर्वाद प्रदान कर रहे है गुर्जर ने शिविर में पधारे किसानों महिलाओं वृद्धजनों को महंगाई से राहत के गारन्टी कार्ड वितरित किये शिविर में मौजूद रहे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मोहम्मद सिद्दीक गौरी,मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर,बलराम वेध,सरपंच तेजराम भील,अम्बेश मीणा नमो नारायण मीणा, शम्भू मीणा, जनपद मोहनलाल मेहता,देवेंद्र नायक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।