Dark Mode
US airspace में जासूसी गुब्बारा उड़ने की रिपोर्ट पर गौर कर रहे हैं : चीन

US airspace में जासूसी गुब्बारा उड़ने की रिपोर्ट पर गौर कर रहे हैं : चीन


बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह उन रिपोर्टों पर गौर कर रहा है कि चीन का एक जासूसी गुब्बारा अमेरिकी वायु क्षेत्र में उड़ रहा था। उसने इस मुद्दे पर शांति बरतने की अपील की है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यह भी कहा कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की अगले सप्ताह होने वाली चीन की यात्रा तय कार्यक्रम के अनुसार होगी या नहीं। माओ ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चीन एक जिम्मेदार देश है और उसने अंतरराष्ट्रीय नियमों का हमेशा सख्ती से पालन किया है और चीन का किसी भी संप्रभु देश के क्षेत्राधिकार तथा वायु क्षेत्र का उल्लंघन करने का कोई इरादा नहीं है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!