Dark Mode
 फाइनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट

 फाइनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट


बीकानेर। बीकानेर जिले में एक निजी फाइनेंस कर्मचारी के कलेक्शन एजेंट से लूट की वारदात सामने आई है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बाइक सवार पर आये बदमाशों ने हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये।
दरअसल, यह मामला बीकानेर के छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का है। भारत प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट हरिपुरा संगरिया निवासी संजीव कुमार के मुताबिक वह राजासर व केलां गांव से रुपयों का कलेक्शन करके लूणकरनसर ऑफिस में जमा करवाता है। बुधवार की रात को वह राजासर व केलां गांव से करीब तीन लाख 20 हजार रुपए का कलेक्शन करके आया था। वह लूणकरनसर जाने के लिए सत्तासर मार्ग पर खड़ा था। तभी एक बाइक पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने उसे हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और रुपयों से भरा बैग छीन कर भाग गए। छतरगढ़ एसएचओ जय कुमार भादू ने बताया कि पीडि़त संजीव कुमार के मुताबिक उसके बैग में तीन लाख से ज्यादा रुपए थे, जो दो बाइक सवार बदमाश छीन ले गए। बदमाशों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी की गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!