धूमधाम से हुई भगवान गणपति महाराज की स्थापना
नाहरगढ़। नाहरगढ कस्बे सहित क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान गणपति महाराज का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगो ने घरों में भगवान गणपति महाराज की विशेष पूजा अर्चना की। वही पारंपरिक व्यंजन लड्डूओ का भोग लगाया। लोगो ने व्रत उपवास रखे। दिन भर देवालयों में भी विशेष पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओ की भीड़ लगी रही। वही कस्बे के हिरामनजी के चोक के निकट सिद्धिविनायक आयोजन समिति के तत्वाधान में भगवान गणेशजी की भव्य झांकी सजाई गई। साथ ही झाकी के मार्ग पर दोनो ओर जगह जगह भव्य भगवा द्वार लगाए गए और मुख्य चौराहे पर भव्य विशाल स्वागत द्वार सजाया । वही कस्बे के हनुमान जी मंदिर परिसर समेत अन्य स्थानों सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी भगवान गणेशजी महाराज की विशेष झांकी सजाई गई। जहां रोजाना सुबह शाम महाआरती की जायेगी। जिसमे रोजाना सैंकड़ों श्रद्धालु महाआरती में भाग लेंगे।