भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन
डीडवाना. परशुराम जन्मोत्सव को लेकर पोस्टर का हुआ विमोचन जिसमें जानकारी देते हुए प्रवक्ता विशाल सिखवाल ने बताया कि स्थानीय नागोरिया मंदिर के पीठाधीश स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य मे भगवान जानकीनाथ के समक्ष पोस्टर विमोचन किया गया जिसमें भगवान को निमंत्रण पत्र पीले चावल अर्पित किए गए। वही महाराज ने सभी विप्र बंधुओं से आग्रह किया कि आगामी परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में ब्राह्मण समाज के बधु पधारे और आगामी 23 तारीख को आयोजित होने वाली विशाल शोभायात्रा को सफल बनावे, शोभा यात्रा की शुरुआत झालरिया मठ से की जाएगी तथा जिस का समापन नागोरिया मठ में प्रसाद वितरण के साथ होगा। पोस्टर विमोचन के साथ ब्राह्मण समाज को न्योता देने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है जो घर घर जाकर परशुराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा को लेकर न्योता देगी जिसमे डीडवाना सेवा सुपका ललासरी दयालपुरा बालिया खरेश,खुनखूना छोटी खाटू कोलिया केराप मोलासर निमोद कीचक तोषिना खरेश धनकोली बासा लादड़िया भदलिया रसीदपुरा सरदारपुरा धनकोली डाबडा नुवां पायली सुद्रासन मावा पांडोराई सेवा दौलतपुरा के साथ साथ डीडवाना तहसिल के सभी गांवों में न्यौता दिया जायेगा। प्रदेश महामंत्री ब्रह्मदेव शर्मा ने सभी ब्राह्मणों को अधिक से अधिक सहयोग करने के लिए आह्वान किया।इस कार्यक्रम में डीडवाना इकाई अध्यक्ष अशोक गौड़, संरक्षक रघुनाथ दास मोठ,महावीर ओझा,शंकर पारीक,सत्यनारायण शर्मा, किशन व्यास,श्यामसुंदर आसोपा,गोपाल पंडा,बजरंग खंडेलवाल,अशोक गुड़गिला,तारेश गोड़, निर्मल पारीक,युवा अध्यक्ष नरेश उपाध्याय, योगिराज पाठक,राजेश तिवाड़ी,अनुराग शर्मा,चन्द्र मोहन पारीक,लक्की पारीक, लोकेश पारीक,पवन शर्मा आदित्य गौड़, ललित गोपा,चंद्रशेखर शर्मा, रामकिशोर जोशी,सुनील शर्मा,मुरली गोड़,लोकेश पुरोहित,विनोद खांडल,मनोज तिवारी,सांवरमल तिवारी,लक्ष्मीकांत शर्मा ,दीनू गोड व अनेक ब्राह्मण समाज के व्यक्ति उपस्थित रहे ।