भगवान सीताराम जी की शोभायात्रा 20 जून निकाली जाएगी
वैर . भगवान सीताराम जी की शोभायात्रा जो ऐतिहासिक रथयात्रा के नाम से प्रसिद्ध है 20 जून मंगलवार को कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली जाएगी, शोभायात्रा निकाले जाने की अनुमति उपखंड मजिस्ट्रेट ललित कुमार मीना द्वारा दे दी गई है, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता एडवोकेट के प्रार्थना पत्र पर दी गई अनुमति के अनुसार दिनांक 20 जून को प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सीताराम जी मंदिर से कस्बा वैर के मेन बाजार,जैन मंदिर, कोलीपाड़ा, विचपुरी पट्टी, नयाबसस्टेण्ड, भुसावर गेट होकर वापस मंदिर तक निर्धारित शर्तों के अनुसार निकाली जाएगी, उल्लेखनीय है भगवान सीताराम जी की रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया के दिन प्राचीन काल से ही निकाली जाती रही है, इस दिन भगवान सीताराम जी महाराज रथ में विराजमान होकर कस्वा में भ्रमण के लिए निकलते हैं, जिनके दर्शनों एवं स्वागत के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं तथा जगह जगह पूजा अर्चना कर आरती करते हैं, इस दिन सीताराम जी के मंदिर के पास, फुलवारी एवं तालाब में रथयात्रा का प्रसिद्ध मेला लगता था लेकिन नगरपालिका की उदासीनता के चलते अब यह मेला लगना बंद हो गया है नगर वासियों में इसकी नाराजगी दिखाई देती है.