लॉरेटो अभिभावक टीम ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच
मदनगंज किशनगढ़। लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल किशनगढ़ में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन स्कूल के अभिभावक टीम व स्कूल के शिक्षकों की टीम के मध्य खेला गया। स्कूल के संस्थापक स्व. चांद सिरिल जोसफ के जन्मदिन पर खेला गया मैच से पूर्व केक काटा गया अभिभावक टीम का तिलक लगाकर व माला पहनाकार स्वागत किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रमिला जोसफ द्वारा टॉस कराया गया। टॉस शिक्षक टीम के कप्तान स्टीव जोसफ ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शिक्षक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। अभिभावक टीम ने 19 ओवर ने 7 विकेट के नुकसान पर 158 बनाकर 3 विकेट से मैच जीत लिया। मैच के बाद विजेता व उपविजेता टीम को स्कूल की प्रधानाचार्य प्रमिला जोसफ द्वारा ट्रॉफी और इनाम दिए गए। बेस्ट बोलर का अवार्ड स्टीव जोसफ व बेस्ट फील्डर का अवार्ड जोसवा एनल बेस्ट बेट्स मेन का अवार्ड सुनील बोहरा व मेन ऑफ द मैच का अवार्ड अभिभावक टीम के भगवान सिंह रावत को दिया गया। स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने मैच का लुफ्त उठाया और दोनों टीमों का उत्साह बढ़ाया।