Dark Mode
तेलंगाना के वारंगल में लॉरी ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, पांच की मौत दो घायल

तेलंगाना के वारंगल में लॉरी ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, पांच की मौत दो घायल

हैदराबाद। तेलंगाना के वारंगल जिले में बुधवार को एक लॉरी ने विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। लॉरी चालक कथित तौर पर नशे में था। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना जिले के वर्धन्नापेट मंडल के येलांदा गांव के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों में से दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो घायलों का इलाज चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में शहद विक्रेता और ऑटो-रिक्शा चालक शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि वे जंगल से शहद इकट्ठा कर इसे शहरों में बेचते थे। यह घटना उस वक्त हुई जब वे शहद इकट्ठा करने जा रहे थे। उसने बताया कि लॉरी चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!