Dark Mode
कमल संकल्प महोत्सव मनाया। 

कमल संकल्प महोत्सव मनाया। 

 
सूरजगढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस को कमल संकल्प महोत्सव के रूप में मनाया। गुरूवार को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पिलोद पंचायत के कासनी गांव में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान विधानसभा विस्तारक अनिल भारतीय व मंडल प्रभारी मुरली मनोहर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के इतिहास व विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी, इस अवसर पर बूथ अध्यक्षों को पार्टी पहचान पत्र वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव के हनुमान मंदिर में सामुहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का वाचन किया वहीं पीएम मोदी का संबोधन सुना। इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष अमित बिजारणियां, महामंत्री विक्रांत शर्मा, विजेंद्र, शक्ति केन्द्र संयोजक मुकेश सिंह, चिरंजी लाल शर्मा, सुबेसिंह खरड़िया, शक्ति केन्द्र प्रभारी रतन सिंह आसलवास, किसान मोर्चा अध्यक्ष जयपाल बलौदा, दुर्गा सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष सुबेसिंह लोटिया, आईटी प्रमुख रवि प्रजापत, बूथ अध्यक्ष श्याम सिंह, वासुदेव, सतीश शर्मा, धर्मेंद्र बिजारणियां, शेर सिंह, अमर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि विक्रम सिंह, रामानंद राव, सुरेंद्र शर्मा, अभिषेक शर्मा, विरेन्द्र राजपूत, प्रद्युमन सिंह, योगेश सोनी, महेंद्र जांगिड़ व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!