लव-कुश कल्याण बोर्ड का हुआ गठन
छीपाबड़ौद - बारां . राज्य गहलोत सरकार कुशवाहा,शाक्य आदि बागवान समाज के विभिन्न वर्गों की स्थिति का जायजा लेने, प्रमाणिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इन वर्गों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने तथा ईनके पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सुझाव देने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य लव-कुश बोर्ड का गठन किया गया। लव-कुश बोर्ड का गठन होने पर धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह सहित संपूर्ण कुशवाहा समाज ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। डी.सी. कुशवाहा एडवोकेट ने बताया कि हाड़ौती क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल (राजस्थान कुशवाहा क्षत्रिय महासभा) ने जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर धौलपुर विधायक शोभारानी के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुशवाहा समाज की भावनाओं की कदर करते हुए लवकुश कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया जो कि राजस्थान के कुशवाहा समाज के लिए राज्य सरकार का ऐतिहासिक कदम है तथा 20 जुलाई 2023 कुशवाहा समाज के इतिहास में एक नवीन स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया जो हमेशा के लिए स्मरणीय रहेगा। कुशवाहा समाज की सभी क्षेत्रों में पहचान बन सकेगी। लव-कुश कल्याण बोर्ड का गठन होने पर कुशवाहा समाज के लोगो ने खुशी जाहिर की व विधायक शोभारानी कुशवाह एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।