नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई
पिड़ावा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम नव युवक गरबा मंडल नयापुरा द्वारा नवरात्रि के अवसर पर माँ दुर्गा की स्थापना की गई। जिसमें अखंड सनातन वैष्णव समाज अध्यक्ष दिलीप शर्मा द्वारा माता की मूर्ति की स्थापना की गई। स्थापना के दौरान श्री राम नवयुवक गरबा मण्डल अध्यक्ष पवन शर्मा, विक्की भावसार, नीरज भावसार, ललित भावसार, हरिओम भावसार, कमलेश भावसार, मंगलेश भावसार आदि मंडल के कार्यकर्ता और वरिष्ठ जन मौजूद रहे। माता की स्थापना पंडित विष्णु शर्मा द्वारा की गई।