Dark Mode
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत योजनाओं के बारे में किया जागरुक

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत योजनाओं के बारे में किया जागरुक

फलोदी। भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया गया। जिला नोडल एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल सिंह बोचल्या ने बताया कि 30 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पंचायत समिति फलोदी की मलार व रीण , लोहावट की रुपाणा जैताणा व लोहावट जाटावास, घंटियाली की बांसवाड़ा नगर व भोजासर और आऊ की चाडी व रीड़मलसर ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। उन्होंने बताया कि ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत उक्त ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में प्रचार वैनों के पहुंचने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर आमजन को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई गई।

शिविर में इन योजनाओं का लाभ
जिले की ग्राम पंचायतों में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित हुए शिविरों में पात्र ग्रामीणों का आयुष्मान भारत योजना- पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, पोषण योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। शिविरों में महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रसम का आयोजन किया गया और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार करवाया गया इस दौरान महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं पोषण योजना की जानकारी भी महिला लाभार्थियों को दी गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!