रैली के माध्यम से तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक
पदमपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टोबेको फ्री यूथ कैंपेन के तहत आज ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश मित्तल व सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें एसएस स्कूल व अग्रसेन आईटीआई कॉलेज के विद्यार्थियों ने जागरूकता नारोें के बीच मुख्य बाजार व शहर की प्रमुख सड़कों से रैली निकाली गई। इस रैली के साथ वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर सत्यनारायण बिश्नोई, बीपीओ राजकुमार, एनसीडी परामर्शदाता इन्द्राज बिश्नोई, बीएएफ राधेश्याम दुगरिया, नर्सिंग आफिसर संपूर्णसिंह आदि ने भी इस रैली में मौजूद रहे। डॉ. मुकेश मित्तल ने बताया कि 12 जुलाई को धान मंडी के व्यापार मंडल भवन में सुबह 10 बजे श्रमिकों व अन्य आमजन को तंबाकू के प्रति जागरूक करने के लिए विशाल सेमीनार होगा । डा० मित्तल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि हर तबके तक टोबेको फ्री यूथ कैंपेन की आवाज पहुंचाना है, जिसके लिए तीन प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसमें एक स्कूलों में जागरूकता सेमीनार, दूसरा सार्वजनिक रूप से तंबाकू पदार्थ प्रदर्शित करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज सीएचसी पदमपुर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्लस फोटो सहित लगाएं I