Dark Mode
रंगोली बनाकर मतदान के प्रति किया जागरूक

रंगोली बनाकर मतदान के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर शेखावाटी‡  आज फादर्स डे के उपलक्ष पर आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जलालसर में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली व शपथ लेकर मतदाताओ ंको नरेन्द्र कुमार शर्मा मुख्य ब्लॉक षिक्षा अधिकारी पंचायत समिति फतेहपुर के सानिध्य में जगरूक किया इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार शर्मा ने जिन युवाओं की आयु 1 अक्टूम्बर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होने जा रही है उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु प्रेरित किया गया तथा मतदाताओं को लोकतंत्र को सुदृढ़ करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति का मतदान करने का दायित्व बनता है। इस प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने का आग्रह किया गया।  इस अवसर पर  स्वीप सहायक प्रभारी श्री मोतीराम माहिचा स्काउट चीफ ने वोटर हेल्प लाईन एप के माध्यम से नये मतदाताओं का रजिस्ट्रीकरण करना, मतदाताओं के मोबाईल नं. जोड़ने व मतदाताओं के आधार लिंक करने की प्रक्रिया व फॉर्म नं. 6 में नये नाम जुड़वाने, फॉर्म नं. 7 में नाम हटाने व फॉर्म नं. 8 मतदाता सूची में संषोधन करने के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर बाबुलाल बारोटिया, सरवर अली, रामकरण डारा, युधिष्ठिर व सुरेन्द्र ढ़ाका सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए ये जानकारी श्री धन्नाराम मीणा सहायक स्वीप प्रभारी ने दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!