बाल विवाह रोकथाम हेतु किया जागरूक
बीकानेर। बीकानेर में राजस्थान महिला कल्याण मंडल की एक्सेस टू जस्टिस फोर चिल्ड्रन परियोजना -2 के अन्तर्गत कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन व बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, लक्ष्मी बाई दम्मानी राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय बीकानेर में बालिकाओं ने सोमवार को बाल विवाह मुक्त शपथ ली।
स्कूल प्रिंसिपल किरण पंचारिया और पीटीआई टीचर अनुराधा स्वामी, शालिनी , पूजा, ज्योति,चांदनी, अंजु,अनीता एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने भी बाल विवाह मुक्त शपथ ग्रहण ली। पीटीआई अनुराधा ने बालिकाओं को बाल विवाह और बाल श्रम से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से समझाया इस अभियान के सीएसडब्ल्यू कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण स्वामी,ओर पिंकी जनागल ने भी बालिकाओं के अधिकार के बारे मै बताया।